NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, पटना STF के हत्थे चढ़ा 3 लाख का इनामी
नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस द्वारा लगातार संजीव की तलाश जारी थी। 11 मई 2024 को झारखंड के देवघर से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें एक आरोपी चिंटू था, जिसके वॉट्सऐप से पेपर और आंसर की PDF फाइल 5 मई की सुबह लीक हुई थी।

NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को पटना एसटीएफ में गिरफ्तार कर लिया है। 5 मई 2024 को पेपर लीक होने के बाद से संजीव मुखिया लगातार फरार चल रहा था, जिस पर बिहार पुलिस ने 3 लाख का इनाम भी रखा था। नीट पेपर लीक केस में मुखिया के बेटे समेत 36 अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनसे पूछताछ का सिलसिला भी जारी था।
बता दें कि संजीव मुखिया नालंदा के नूरसराय उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर था, जिसने पहले से ही पूरी प्लानिंग कर रखी थी। वह मूल रूप से नालंदा जिले के नगरनौसा गांव का रहने वाला है। इससे पहले बहुत सारे मामलों में संजीव का नाम सामने आ चुका है।
नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस द्वारा लगातार संजीव की तलाश जारी थी। 11 मई 2024 को झारखंड के देवघर से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें एक आरोपी चिंटू था, जिसके वॉट्सऐप से पेपर और आंसर की PDF फाइल 5 मई की सुबह लीक हुई थी। तब से ही संजीव फरार चल रहा था। वहीं, 7 अप्रैल 2025 को बिहार सरकार ने 3 लाख का इनाम घोषित किया और आखिरकार 11 महीने की तलाश के बाद उसे पकड़ लिया गया है।