हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, भारतीय सेना ज़िंदाबाद... ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर तेजश्वी का रिएक्शन
सोशल मीडिया मंच एक्स पर तेजश्वी ने लिखा है कि भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे। भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है।
बिहार के राजनीतिक नेताओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की और आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ता का बुधवार को समर्थन किया। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक तेजस्वी यादव ने कहा कि 1.40 करोड़ भारतीय सेना और सरकार के साथ खड़े हैं।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर तेजश्वी ने लिखा है कि भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे। भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है। हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग है। हम भारतीय कभी गलत नहीं करते लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करता है तो फिर हम सहते नहीं। आतंकवाद को पोसने वाले लोग यदि हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेंगे तो हमें एकजुट होकर मुँह तोड़ जवाब देना आता है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ है। हिंदुस्तान ज़िंदाबाद! भारतीय सेना ज़िंदाबाद! जय हिंद!
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों और एक नेपाली सहित 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। उसके जवाब में भारतीय प्रतिरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीती रात कम से कम नौ आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की। भारत में स्पष्ट किया है उसने पाकिस्तान के किसी सैनिक ठिकाने पर आक्रमण नहीं किया है और इसकी करवाई युद्ध भड़काने वाली नहीं है।


आँखें न्यूज़ 24 




