हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का उद्देश्य: CM योगी आदित्यनाथ

जनता दरबार में चंदौली से दो दिव्यांग युवक भी अपनी समस्या लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं, फिर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चंदौली के राजेश व चंद्रशेखर को इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वॉकिंग स्टिक प्रदान की। इस दौरान कुछ पीड़ितों के साथ बच्चे भी आए थे, जिन्हें देख मुख्यमंत्री ने दुलारा-पुचकारा, गोद में लेकर खिलाया और चॉकलेट भी दी। 

हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का उद्देश्य: CM योगी आदित्यनाथ
UP CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिला कर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन आयोजन के दौरान योगी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये 125 से अधिक पीड़ितों से मुलाकात की और सभी के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होने समस्यायों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय है। जनता दरबार में पुलिस,  राजस्व, चिकित्सा सहायता, पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दरबार में चंदौली से आए दो युवकों को मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वॉकिंग स्टिक भी दी। साथ ही अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों को पुचकारा, गोद में लेकर खिलाया और चॉकलेट भी दी। 

योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुबह 10 बजे से सभी अधिकारी कार्यालय में बैठें और जनशिकायतों को सुनें। स्थानीय शिकायतों का समाधान जनपद स्तर पर ही कराया जाए। जो समस्याएं शासन स्तर से निस्तारित होनी हैं, उन्हें ही यहां भेजी जाए। समस्याओं का निस्तारण सरकार की विशेष प्राथमिकता है। अफसरों से कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराना सुनिश्चित कराएं। 

जनता दरबार में चंदौली से दो दिव्यांग युवक भी अपनी समस्या लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं, फिर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चंदौली के राजेश व चंद्रशेखर को इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वॉकिंग स्टिक प्रदान की। इस दौरान कुछ पीड़ितों के साथ बच्चे भी आए थे, जिन्हें देख मुख्यमंत्री ने दुलारा-पुचकारा, गोद में लेकर खिलाया और चॉकलेट भी दी। 

मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में मौजूद शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को जनता की शिकायतों का प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इसके समय से निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस से जुड़ीं शिकायतों के निस्तारण के लिए डीजीपी को निर्देशित किया तो वहीं राजस्व संबंधी मामलों में कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद के अध्यक्ष को कहा। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा।