PM Kisan 21st Installment: 9 करोड़ किसानों को आज मिलेगी बड़ी राहत – पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त
PM Kisan 21वीं किस्त आज जारी। पीएम मोदी कोयंबटूर से 9 करोड़ किसानों को ₹2,000 ट्रांसफर करेंगे। e-KYC, स्टेटस चेक और फाइनल लिस्ट की पूरी जानकारी।
देशभर के किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आज 19 नवंबर को जारी करने जा रही है। तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2 बजे यह किस्त रिलीज करेंगे। लगभग 18,000 करोड़ रुपये की यह राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे 9 करोड़ किसानों के खातों में भेजी जाएगी।
क्यों अहम है यह किस्त – रबी सीजन की तैयारी में मिलेगी बड़ी मदद
किसानों के लिए यह किस्त इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रबी फसल की तैयारी अपने चरम पर है। खाद, बीज, सिंचाई और अन्य खर्चों में यह ₹2,000 की राशि बड़ा सहारा साबित होगी।
नेचुरल फार्मिंग समिट भी लॉन्च करेंगे पीएम मोदी
कोयंबटूर में प्रधानमंत्री आज Natural Farming Summit की भी शुरुआत करेंगे। इसमें 50,000 से अधिक किसान शामिल होंगे और उम्मीद है कि नेचुरल खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार कुछ नई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है।
कितने किसानों को मिलेगा फायदा – 7 लाख फर्जी/गलत एंट्री हटाई गईं
सरकार ने इस बार रिकॉर्ड वेरिफिकेशन किया है। इसका नतीजा यह है कि 9 करोड़ किसान फाइनल लिस्ट में शामिल हुए हैं। 7 लाख से अधिक ‘इनएलिजिबल’ और गलत लाभार्थियों को हटाया गया है। जो किसान गलत तरीके से लाभ ले रहे थे, उनसे पैसे की वसूली की जा सकती है।
किन किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा?
PM Kisan Guidelines के अनुसार, इन लोगों को लाभ नहीं मिलता —
जो इनकम टैक्स देते हैं।
सरकारी कर्मचारी (कुछ ग्रुप-D को छोड़कर)।
सांसद, विधायक, मेयर या अन्य चुने हुए प्रतिनिधि।
जिनकी पेंशन ₹10,000 या उससे अधिक है।
डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे प्रोफेशनल्स।
जो खेती नहीं करते या जिनके नाम कृषि योग्य जमीन नहीं है।
e-KYC ज़रूरी – बिना KYC किस्त नहीं मिलेगी
किसानों को लाभ सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने e-KYC अनिवार्य कर दिया है।
e-KYC ऐसे करें —
1. OTP आधारित e-KYC
PM Kisan Portal/App पर मोबाइल OTP से पूरा करें।
2. बायोमेट्रिक e-KYC
CSC/SSK सेंटर पर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन से।
3. फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC
PM-Kisan Mobile App के माध्यम से।
PM Kisan Status Check – आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, ऐसे पता लगाएं
घर बैठे फाइनल लिस्ट चेक करने के लिए:
PM Kisan Portal पर जाएं।
Farmers Corner में Beneficiary List चुनें।
अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सिलेक्ट करें।
Get Report पर क्लिक करें।
पूरी लिस्ट सामने दिखाई देगी।
कुछ राज्यों में किस्त पहले ही मिल चुकी – क्यों?
उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसानों को सितंबर में ही 21वीं किस्त भेज दी गई थी।
कारण — इन राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ था। इसलिए केंद्र सरकार ने ‘राहत उपाय’ के तहत पहले ही किस्त ट्रांसफर कर दी थी।


आँखें न्यूज़ 24 




