World Population Day 2025: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा देश, टॉप 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों की लिस्ट

भारत बना सबसे बड़ा देश! जानें विश्व जनसंख्या दिवस 2025 पर दुनिया के टॉप 10 आबादी वाले देशों की लिस्ट और उनकी जनसंख्या ग्रोथ।

World Population Day 2025: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा देश, टॉप 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों की लिस्ट

11 जुलाई को पूरी दुनिया में विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। यह दिन हमें तेजी से बढ़ती जनसंख्या के अवसरों और चुनौतियों की याद दिलाता है। इस साल भारत (India) दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना हुआ है। हालांकि प्रजनन दर घटकर 1.9 हो गई है, लेकिन अभी भी जनसंख्या लगभग 1.7 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों की लिस्ट, उनकी वर्तमान स्थिति और ग्रोथ के ट्रेंड्स।

1- भारत (India) — 1.46 अरब (146.39 करोड़)
- भारत दुनिया में नंबर 1
- जनसंख्या वृद्धि धीमी हो रही, लेकिन कुल संख्या अभी भी बढ़ रही
- अनुमान: 1.7 अरब तक पहुंचेगी
- Total Fertility Rate (TFR) घटकर 1.9 हो चुकी

2-चीन (China) — 1.41 अरब (141 करोड़)
- दुनिया में अब दूसरे नंबर पर
- जनसंख्या में हर साल मामूली गिरावट (-0.23%)
- Birth rate कम और एजिंग पॉपुलेशन बड़ी चुनौती

3- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) — 34.7 करोड़
- तीसरे नंबर पर
- वृद्धि दर 0.54%
- इमिग्रेशन और रोजगार के अवसरों से ग्रोथ जारी

4- इंडोनेशिया (Indonesia) — 28.5 करोड़
- चौथा स्थान
- जनसंख्या वृद्धि दर 0.79%
- हेल्थकेयर सुधार से नवजात मृत्यु दर घटी

5- पाकिस्तान (Pakistan) — 25.5 करोड़
- दुनिया में सबसे तेज़ वृद्धि दर में से एक — 1.57%
- जनसंख्या नियंत्रण सबसे बड़ी चुनौती

6- नाइजीरिया (Nigeria) — 23.7 करोड़
- अफ्रीका में सबसे अधिक जनसंख्या
- वृद्धि दर 2.08%, दुनिया में सबसे तेज़ में से एक

7- ब्राजील (Brazil) — 21.2 करोड़
- वृद्धि दर घटकर 0.38%
- ऐतिहासिक रूप से उच्च जन्म दर अब घट रही है

8- बांग्लादेश (Bangladesh) — 17.5 करोड़
- सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश
- वृद्धि दर 1.22%
- सीमित संसाधनों में बढ़ती आबादी

9- रूस (Russia) — 14.4 करोड़
- जनसंख्या में गिरावट (-0.57%)
- एजिंग पॉपुलेशन और ठंडे मौसम की चुनौती

10- इथियोपिया (Ethiopia) — 13.5 करोड़
- अफ्रीका में सबसे तेज़ वृद्धि दरों में से एक — 2.58%