पूर्णिया जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया 

पूर्णिया जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया 

पूर्णिया जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया 

इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्णिया जिले का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। 78 वां स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। प्रमंडलीय आयुक्त संजय दुबे ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा,डीसी साहिल कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। सर्वप्रथम डीएम कुंदन कुमार,डीआईजी और एसपी ने मार्च पास्ट किया। प्रमंडलीय आयुक्त संजय दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों को जिले में चल रही विकास की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

आने वाले समय में जो विकास का काम होगा उसके बारे में बताया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को बेहतर कार्य करने के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल पर किलकारी बाल भवन पूर्णिया के बच्चों के द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम पेश कर चार चांद लगा दिया।