MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, भाईजान बोले- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, भाईजान बोले- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, भाईजान बोले- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब

भारत के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी एम एस धोनी आज अपना 43वां जन्मिदन मना रहे हैं. ऐसे में लोग और माही के लाखों फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं देर रात धोनी ने अपने परिवार और खास दोस्तों संग देर रात बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस दौरान बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी धोनी के बर्थडे में नजर आए. इतना ही नहीं सलमान ने धोनी के लिए एक खास पोस्ट शेयर करके उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं. 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एम एस धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में धोनी को केक काटते हुए देखा जा सकता है. लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खिंचा वो हैं सलमान, वो जिस तरह से  एमएस धोनी को टुकुर-टुकुर देखते नजर आए, लोगों का कहना है कि शायद वो कुछ कहना चाह रहे हैं. सलमान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ' 'जन्मदिन मुबारक कप्तान साहब!' इसके साथ उन्होंने धोनी को टैग भी किया. दोनों को साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वो इस तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सलमान खान और धोनी का एक  वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.  वीडियो में सलमान के साथ धोनी अपना बर्थडे बनाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सलमान ब्लैक शर्ट और डेनिम्स में दिखाई दिए और वो धोनी के बगल में खड़े थे. धोनी ने एक नहीं बल्कि तीन केक काटे और जब धोनी ने पहला टुकड़ा काटा तो सलमान ने उन्हें  पत्नी साक्षी को खिलाने को कहा, ऐसे में धोनी ने पहले साक्षी और फिर भाईजान को केक खिलाया. वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, 'एक बॉलीवुड का बाप और दूसरा क्रिकेट का बाप, दोनों एक ही फ्रेम में.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई हिंदुस्तान के दिग्गज को लोग कभी नहीं भूलते. लव यू किंग.'