सुबह खाली पेट खजूर खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां, जानें खाने का सही तरीका

सुबह खाली पेट खजूर खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां, जानें खाने का सही तरीका

सुबह खाली पेट खजूर खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां, जानें खाने का सही तरीका

खजूर का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। मीठा होने के बाद भी यह सूखा मेवा कई तरह के  स्वास्थ्य लाभों से भरा है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। वहीँ अगर आप सुबह के समय इसे खाली पेट खाते हैं तो इसके फायदे की लिस्ट और भी बढ़ जाएगी।  इसमें मौजूद फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी6 और आयरन आपके शरीर को कई बीमारियों से भी बचाते हैं।  एक खजूर से 23 कैलोरी होती है इसलिए ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का खजाना खजूर डायबिटीज में सहायक होने के साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है। चलिए आपको बताते हैं सुबह के समय खाली पेट खजूर खाने से आपको क्या फायदे होंगे।


तुरंत ऊर्जा दे: खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप डाउन फील कर रहे हैं तो इंस्टेंट एनर्जी के लिए आप सुबह के समय खाली पेट खजूर का सेवन करें। दो से चार खजूर खाने से भी आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी।

इम्यूनिटी बढाए: रोज़ाना सुबह के समय खाली पेट खजूर खाने से हमार इम्यून सीस्टम मजबूत होगा। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। 

हड्डियों को मजबूत बनाए: खजूर में कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन K खून को गाढ़ा होने से रोकता है और हड्डियों को मेटाबोलाइज्ड करने में मदद करता है। 

पीरियड्स में फायदेमंद: जिन महिलाओं को पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होता है उन्हें अपनी डाइट में खजूर को ऐड कर देना चाहिए। सूखे खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं।

हीमोग्लोबिन बढाए: उन लोगों को ज़रूर खजूर खाना चाहिए जिनका हीमोग्लोबिन लेवल कम होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी हो गई है तो आप एनीमिया का शिकार हो सकते हैं इसलिए आप डेली खजूर खाएं।