पूर्व MLC विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ JDU में होंगे शामिल

पूर्व MLC विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ JDU में होंगे शामिल

लोजपा के एक नेता अपने समर्थकों के साथ 20 सितंबर को जेडीयू में शामिल होने वाले हैं। शायद सत्ताधारी दल जेडीयू में शामिल होने के पीछे नेताजी की मंशा यही है कि कहीं संगठन में जगह मिल जाए। साथ ही समर्थकों को बीस सूत्री व अन्य जगहों पर सेटिंग करा दें। ताकी अपनी राजनीति अच्छे से चल सके। सेटिंग का एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।दरअसल लोजपा के नेता व पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ कल यानी 20 सितंबर को जेडीयू में शामिल होने वाले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उन्हें पार्टी में शामिल कराने वाले हैं। विनोद सिंह इसे अपनी राजनीतिक घर वापसी बता रहे हैं। मिलन समारोह को लेकर पटना में बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। विनोद सिंह के साथ मधुबनी लोजपा चिराग गुट के जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता भी जदयू का दामन थामेंगे।