तीन दिव्यांग बच्चे पर टूटा आफत का पहाड़, सरकार से मदद की गुहार |

तीन दिव्यांग बच्चे पर टूटा आफत का पहाड़, सरकार से मदद की गुहार |

रोहतास जिला के संझौली प्रखंड के छुलकार गांव में गरीब मजदूर देवमुनि यादव के तीन दिव्यांग बच्चे हैं जो न चल पाते हैं, नही अपना नित्य क्रिया कर पाते हैं। यहां तक कि भोजन भी अपने हाथों से नहीं कर पाते हैं आफ़त का पहाड़ इस परिवार पर तब टूटा जब इनका कच्चा मकान इस बरसात में गिर के धरासाही हो गया ऐसे में इन्हें छुलकार गांव के हाई स्कूल में शरण लेना पड़ा है। पूरा परिवार स्कूल के बरामदे पर कल से ही रह रहा है दिव्यांगों में बड़ा भाई मंतोष, उसके बाद रंतोष तथा सबसे छोटा धन्तोष है। चुकी जन्म से यह तीनों दिव्यांग नहीं थे लेकिन समय के साथ देव मुनि यादव के तीन बच्चे दिव्यांग हो गए चुकी इन्हें किसी तरह का समाजिक मदद नहीं मिल पा रहा है।