पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने बिहार में नई पार्टी लांच करने का किया एलान

पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने बिहार में नई पार्टी लांच करने का किया एलान

 पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने बिहार में नई पार्टी लांच करने की घोषणा की है। कहा- लालू व नीतीश दोनों ने ही बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ाया है। उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर निशाना साधा।'पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव  ने 15 साल व वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 साल तक बिहार का विकास नहीं किया। दोनों के शासनकाल में बिहार पिछड़ रहा है।' यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार में शिक्षा का स्तर काफी नीचे चला गया है। लॉ एंड आर्डर का पालन नहीं हो रहा तथा भ्रष्टाचार बढ़ते जा रहा है। आम जनता भी अब त्रस्त है। समय के साथ अब लोगों की मांग है कि नया विकल्‍प बनाया जाए।पांच उप मुख्‍यमंत्री बनाएंगे

पूर्व मंत्री ने कहा कि नई सोच, नई जोश के साथ आगामी 30 सितंबर को पटना में एक नई पार्टी का गठन किया जाएगा। समाजसेवी व पूर्व प्रत्याशी नीरज पांडेय की देखरेख में कैमूर जिले से लोग पार्टी के गठन में जाएंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि आगामी 30 सितंबर को पटना के गोला रोड में टी प्वाइंट रिर्जाट में बैठक रखी गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि आगामी चुनाव में अगर उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री बनते है तो पांच उप मुख्यमंत्री होंगे, जिसमें एक मुस्लिम जाति से, एक कुशवाहा जाति से, एक पिछड़ा, एक सवर्ण, तथा एक अनुसूचित जाति एवं जनजाति से होंगे।