जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा 24 तारीख से चार जिलों की यात्रा पर निकलेंगे

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा 24 तारीख से चार जिलों की यात्रा पर निकलेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पद छोड़ने के बाद संगठन में बदलाव देखने को मिल रहे है और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कई नेताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा इसी महीने के 24 तारीख को जिलों के दौरे पर निकलेंगे। आपको बता दें कि, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा इन दिनों जिलों की यात्रा कर रहे है।

रविवार के दिन जदयू प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के लोगों को फील्ड में जाकर आमजन से बात करने को कहा था। जदयू प्रदेश अध्यक्ष 24 तारीख से चार जिलों की यात्रा पर निकलेंगे, जहां इस क्रम में वह पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जाएंगे। आपको बता दें कि, वे पूर्णिया से यात्रा आरंभ करेंगे और 25 को कटिहार, 26 को किशनगंज तथा 27 को अररिया जिले में रहेंगे। 

उमेश कुशवाहा ने जानकारी देते हुए कहा, 'इस यात्रा का उद्देश्य है, जनता के साथ सीधा संवाद करना, ताकि उनके मिजाज को समझा जाए और उनकी समस्याओं पर बात कर उसके समाधान की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जाए।' जिन क्षेत्रों में जदयू का प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा, उन इलाकों में विशेष रूप से खुला संवाद का कार्यक्रम रखा गया है, साथ ही वहां जिला कार्यकारिणी कमेटी की बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। संबंधित जिलों के कार्यक्रम में वहां के विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिव व जिला अध्यक्ष की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है।