Arjun- Malaika साल 2024 के अंत में रचाएंगे शादी? सेलिब्रिटी ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी

Arjun- Malaika साल 2024 के अंत में रचाएंगे शादी? सेलिब्रिटी ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी

Arjun- Malaika साल 2024 के अंत में रचाएंगे शादी? सेलिब्रिटी ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज पूरे 38 साल के हो गए हैं। 26 जून 1985 में जन्में अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी। इसके बाद अर्जुन 2 स्टेट्स, गुंडे और तेवर जैसी फिल्मों में नजर आए। इन सभी फिल्मों में अर्जुन की एक्टिंग को काफी सराहा गया। अर्जुन कपूर प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। ऐसे में अब फैंस जल्द से जल्द मलाइका और अर्जुन को एक शादीशुदा जोड़े के रूप में देखना चाहते हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर बी-टाउन का यह हॉट कपल कब शादी करेगा? हाल ही में बॉलीवुड लाइफ ने सेलेब्रिटीज ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरूजी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हमें बताया कि अर्जुन और मलाइका कब तक शादी कर सकते हैं?

पंडित जी ने बताया कि अर्जुन कपूर की राशि कर्क है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। अर्जुन कपूर एक संवेदनशील व्यक्ति हैं और उनका पक्ष पालन- पोषण करने वाला है। वह करुणा से भरे हुए हैं, जिसका असर उनकी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी दोनों पर पड़ता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण वह लोगों के साथ गहरा भावनात्मक संबंध बना लेते हैं