Kareena Kapoor की गोद में बैठे दिखे तैमूर, प्यारी तस्वीर देख लोग बोले- 'नवाब का बेटा'

Kareena Kapoor की गोद में बैठे दिखे तैमूर, प्यारी तस्वीर देख लोग बोले- 'नवाब का बेटा'

Kareena Kapoor की गोद में बैठे दिखे तैमूर, प्यारी तस्वीर देख लोग बोले- 'नवाब का बेटा'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं। करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ हाल ही में वेकेशन के लिए लंदन गए थे। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली करीना कपूर अपने वेकेशन की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर कर रही थीं। अब करीना कपूर और उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, ये तस्वीर करीना कपूर ने नहीं बल्कि उनकी ननद यानी सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने शेयर की है


करीना कपूर और तैमूर अली खान की वायरल तस्वीर

सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ नजर आ रही हैं। तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर की गोद में बैठा नजर आ रहा है। तैमूर अली खान कैमरे की तरफ देख रहा है जबकि करीना कपूर बेटे की तरफ देख रही हैं। सबा अली खान ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'मां और बेटा। एकदम परफेक्ट...माशाअल्लाह।' करीना कपूर और तैमूर अली खान की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नवाब का बेटा।' एक यूजर ने लिखा है, 'जूनियर राजकपूर।' एक यूजर ने लिखा है, 'प्यारी मां।' एक यूजर ने लिखा है, 'करीना कपूर तो तैमूर अली खान से भी ज्यादा गोरी है