TV की कोमोलिका बनी भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh, किलर अदाओं पर मर मिटे फैंस

TV की कोमोलिका बनी भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh, किलर अदाओं पर मर मिटे फैंस

TV की कोमोलिका बनी भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh, किलर अदाओं पर मर मिटे फैंस

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया धमाल मचा रखा है। आए दिन एक्ट्रेस अपने रील वीडियोज से फैंस के दिलों की धड़कनें तेज करती नजर आती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपना एक प्यारा सा रील शेयर किया था, जिसमें वो किलर लुक में नजर आ रही थीं। अब एक फिर से अक्षरा सिंह ने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। जी हां, एक्ट्रेस का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कोमोलिका के अवतार में नजर आ रही हैं। बता दें कि उर्वशी ढोलकिया ने कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का किरदार निभाया था। इसपर लोग जमकर रील वीडियो बनाते हैं। अब अक्षरा सिंह ने भी कोमोलिका पर एक वीडियो बना दिया है। क्लिप में अक्षरा की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई घायल हो गया है।