कुंडली भाग्य में करण लूथरा का किरदार निभाकर मशहूर हुए धीरज धूपर ने शो को अलविदा कहा

कुंडली भाग्य में करण लूथरा का किरदार निभाकर मशहूर हुए  धीरज धूपर  ने शो को अलविदा कहा

कुंडली भाग्य में करण लूथरा का किरदार निभाकर मशहूर हुए धीरज धूपर ने शो को अलविदा कहा 

टेलीविजन के मशहूर शो कुंडली भाग्य में करण लूथरा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए धीरज धूपर ने शो को अलविदा कह दिया। उनके इस शो को छोड़ने के बाद से फैंस काफी मायूस हो गए हैं। वहीं, अब खबर आई है कि शो में एक नए अभिनेता की एंट्री होने वाली है। यह अभिनेता अब करण लूथरा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आखिर कौन है अभिनेता जो कारन लूथरा का किरदार निभाएंगे, आइये जानते है 

 धीरज ने मेकर्स की सहमित के साथ शो छोड़ने का फैसला किया है। धीरज अब कुछ नया करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने कुंडली भाग्य को अलविदा कह दिया। धीरज को करण लूथरा के किरदार में जनता बहुत पसंद करती है और ऐसे में मेकर्स के लिए यह चुनौती थी कि वह जल्द किसी ऐसी चेहरे की शो में एंट्री कराए, जिससे दर्शकों आसानी से जुड़ सके। अब शो में शक्ति अरोड़ा की की एंट्री होने वाली है। शक्ति इससे पहले 'मेरी आशिकी तुम ही हो' शो में नजर आए थे। सूत्रों के अनुसार धीरज ने शो को अलविदा कहने के बाद मेकर्स अब शो की नई कहानी पर काम कर रहे हैं। सूत्र ने कहा कि धीरज के साथ काम करना काफी अच्छा रहा। अब हम खुश हैं कि शो में नए हीरो के तौर पर शक्ति की एंट्री हो रही है। हम बदलाव के लिए कहानी पर काम कर रहे हैं।
बता दें कि धीरज धूपर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा के लिए बेबी शॉवर पार्टी  का आयोजन भी किया था। दोनों एक टीवी शो के दौरान मिले थे और कुछ साल डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी। वहीं, अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।