चिराग पासवान ने CM Nitish पर किया जुबानी हमला कहा CM ने जनादेश का किया है अपमान 

चिराग पासवान ने CM Nitish पर किया जुबानी हमला कहा CM ने जनादेश का किया है अपमान 

चिराग पासवान ने CM Nitish पर किया जुबानी हमला कहा CM ने जनादेश का किया है अपमान 

पटना में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने  प्रेस वार्ता कर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा की बिहार में अपराधियों ने अपनी जड़ों को मजबूत कर लिया है, बिहार की मौजूदा सरकार खुद को असहाय महसूस कर रही है। अपराधियों को कई जगहों पर सरकार का संरक्षण प्राप्त है, आम बिहारियों के साथ साथ अब पुलिस अधिकारी भी अपराधियों की गोली का शिकार हो रहे है, हमारी रक्षा करने वालो की हत्या कर दी जा रही है।

चिराग ने आगे कहा की प्रदेश के गृह मंत्री इतना सब हो जाने के बाद भी चुप है, पुलिस के जवानों का मनोबल गिर रहा है,15 अगस्त को मुख्यमंत्री ज्ञान की बात कर रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मी की हत्या पर चर्चा नही की, हमारे जवानों में अकेले लड़ने की क्षमता है, लेकिन वो चिंतित है, की हमारे जाने के बाद परिवार का क्या होगा। चिराग पासवान ने आगे कहा की नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है, बिहारियों की उम्मीद तोड़ रहे है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। बिहार के बच्चे बेहतर पढ़ाई के लिए बिहार से बाहर पलायन कर रहे है, शिक्षा रोजगार के लिए लोग पलायन के लिए मजबूर है.