चिराग पासवान ने CM Nitish Kumar पर साधा निशाना कहा.... 

चिराग पासवान ने CM Nitish Kumar पर साधा निशाना कहा.... 

चिराग पासवान ने CM Nitish Kumar पर साधा निशाना कहा.... 

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में दलित समाज की टारगेट किलिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया और कहा कि प्रदेश में जंगल राज नहीं,महाजंगल राज स्थापित हो गया है। चिराग पासवान देर शाम मोकामा टाल क्षेत्र के इशानगर गांव में मधुसूदन पासवान की हत्त्या पर परिजनों से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार पर बरस पड़े।

चिराग पासवान ने कहा कि सिर्फ पटना जिला में एक माह में तीस लोगों की हो रही हत्त्या के बावजूद सुशासन बाबू बिहार की जनता के सवाल से भाग क्यों रहे हैं। आज बिहार की जनता हिंसक वारदातों से कराह रही है, और नीतीश कुमार को अपने गठबंधन का संयोजक नहीं बनाये जाने की चिंता सता रही है। चिराग पासवान ने कहा कि मधुसूदन पासवान ने हत्त्या की आशंका जताई थी,मगर नीतीश कुमार की पुलिस जान नहीं बचा सकी। यह महाजंगल राज का प्रतीक है। चिराग पासवान के साथ प्रदेश महासचिव राजेंद्र पासवान ने भी घटना पर चिंता व्यक्त की है।