प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज, भारत-पाकिस्तान पर आधारित है फिल्म

प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज, भारत-पाकिस्तान पर आधारित है फिल्म

प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज, भारत-पाकिस्तान पर आधारित है फिल्म

भोजपुरी फिल्म 'प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। यह जानकारी फिल्म के निर्माता संजय कुमार यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि ‘प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ देश भक्ति और पारिवारिक प्रेम कथा पर आधारित एक खूबसूरत फिल्म है, जिसका निर्माण बिग स्केल पर किया गया है। फिल्म की रिलीज की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस फिल्म की अभिनेत्री गुंजन पंत हैं। उन्होंने इस फिल्म की कहानी को लेकर बातचीत में कहा कि 'प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ एक देश भक्ति फिल्म है।

यह हिन्दुस्तान और पाकिस्तान की पृष्टभूमि पर आधारित फिल्म है। लेकिन, यह दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सार्थक संदेश भी देगी। इस फिल्म के संवाद दिल को छूने वाले हैं.