बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन  80 वां जन्मदिन मना रहे, मनोरंजन और राजनीतिक जगत के तमाम लोग अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन  80 वां जन्मदिन मना रहे,

मनोरंजन और राजनीतिक जगत के तमाम लोग अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आज पूरा देश बिग बी को  80वां जन्मदिन की बधाई दे रहा है,11 अक्तूबर 1942 को इलाहाबाद (आज का प्रयागराज) में जन्मे अमिताभ ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं,बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 80 वां जन्मदिन मना रहे हैं उन्होंने अपनी शुरुआत साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'सात हिंदुस्तान' से की थी। इस फिल्म में अमिताभ के काम को पसंद किया गया और फिर उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक के करियर में अमिताभ ने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया,

लेकिन वह हमेशा सिनेमा जगत का चमकता हुआ सितारा रहे। अमिताभ अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देते हैं। अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 में जया भादुरी से शादी रचाई थी, जो सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। शादी के बाद ही जया ने अपने नाम के पीछे से भादुरी हटाकर बच्चन लगा लिया था। अमिताभ और जया के अभिषेक और श्वेता दो बच्चे हैं,परिवार के लिए उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है। उनकी पत्नी जया, बेटे अभिषेक या फिर बहू ऐश्वर्या के बारे में सब जानते हैं। 

अमिताभ ने अपनी जिंदगी का काफी लंबा वक्त फिल्मी दुनिया में बिताया है और आज भी बिता रहे हैं। 80 साल उम्र हो जाने के बाद भी बिग भी युवा जोश के साथ काम करते नजर आते हैं। उनका मशहूर शो केबीसी आज भी छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहा है। अपने दशकों लंबे करियर में उन्होंने कई पुरस्कार और प्रशंसा अर्जित की है।

उन्होंने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार जीते हैं। भारत सरकार ने उन्हें 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 2018 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। आधी रात में बिग बी के घर के बाहर उनको बधाई देने वालों का जमावड़ा लग हुआ था। जिसके बाद अमिताभ बच्चन अपने के बाहर आए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनकी बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नंदा भी मौजूद थीं। इस खास मौके पर बिग बी को पूरा देश बधाई दे रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अमिताभ बच्चन को बधाई दी है। पीएम ने उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्म हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है। वह एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं'। बता दें कि सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं बल्कि मनोरंजन और राजनीतिक जगत के तमाम लोग अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उर्वशी गुप्ता