बिहार को रेल परियोजनाओं में कितनी राशि मिली, जानिए...

बिहार को रेल परियोजनाओं में कितनी राशि मिली, जानिए...

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि केंद्रीय आम बजट में पूर्व मध्य रेल को 2022-23 में पर्याप्त धनराशि मुहैया करायी गयी है .इस बजट में पूर्व मध्य रेल के लिए 6549 करोड़ रूपए की राशि आवंटित की गई है. साथ ही आंतरिक संसाधनों, पीपीपी सहित अन्य माध्यमों से लगभग 6057 करोड़ रूपए का निवेश जाएगा. इस प्रकार दोनों मिलाकर कुल 12,606 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

उन्हीने कहा कि बजट 2022-23 में बिहार राज्य की परियोजनाओं हेतु आवंटित राशि राज्यवार बजट आवंटन के दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस बार के बजट में बिहार राज्य में चल रही नई रेल लाईनों के निर्माण, आमान परिवर्तन और दोहरीकरणसे जुड़ी 57 परियोजनाओं (पूर्व मध्य रेल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय रेलों की परियोजनाएं भी शामिल) के लिए रिकॉर्ड 6606 करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है।

बिहार राज्य के लिए वर्ष 2022-23 का यह कुल बजट आवंटन वर्ष 2009-14 के औसत बजट आवंटन रू. 1132 करोड़ की तुलना में 484 प्रतिशत अधिक है. सीपीआरओ ने यह भी बताया कि पूर्व मध्य रेल को जो राशि आवंटित किया गया है उससे पूर्व मध्य रेल में चल रहे परियोजनाओं में चार चांद लगेगा और सभी परियोजना का समय पूरा भी होगा. दीघा ब्रिज रेल लाइन दोहरीकरण फरवरी माह तक इस रूट पर एक साथ दो ट्रेन गुजर सकेगी. उन्होंने कहा कि बजट 2022-23 में पूर्व मध्य रेल को मिली राशि से नई लाइन परियोजना अमान परिवर्तन दोहरीकरण परियोजना सड़क सुरक्षा कार्य आर ओ बी रेल पथ नवीनीकरण उपभोक्ता सुविधाओं के विकास में राशि खर्च की जाएगी।