बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज हुआ विस्तार, राज्यपाल फागू चौहान ने 31 मंत्रियों को दिलाई शपथ 

बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज हुआ विस्तार, राज्यपाल फागू चौहान ने 31 मंत्रियों को दिलाई शपथ 

बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज हुआ विस्तार, राज्यपाल फागू चौहान ने 31 मंत्रियों को दिलाई शपथ 

बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रियों ने पांच-पांच के बैच में शपथ ली। मंत्री बनने वाले कुल 31 विधायकों में RJD से सबसे ज्यादा 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय शामिल है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप शपथ लेने वाले पहले 5 विधायकों में शामिल रहे। सूत्रों की माने तो कैबिनेट विस्तार के बाद नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर भी फैसला मंगलवार को ही होने की संभावनाएं है। वही गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के पास ही रहेगा। इसके अलावा, भाजपा के पास अब तक जो मंत्रालय थे, वो सभी राजद को दिए जा सकते हैं। वहीं सबकी नजर तेजस्वी यादव को मिलने वाले विभाग पर है। बता दे की नीतीश कुमार 10 अगस्त को के 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिए, वही उनके पास 164 विधायकों का सपोर्ट है। एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता चुने गए थे, जिसके बाद 10 अगस्त को उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ शपथ ली थी।