बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मना रही भाजपा, पटना में निकली गौरव यात्रा

बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मना रही भाजपा, पटना में निकली गौरव यात्रा

बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मना रही भाजपा, पटना में निकली गौरव यात्रा

बिहार भाजपा बाबू वीर कुंवर सिंह की विजयोत्सव मना रही है। इसको लेकर राजधानी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। वही भाजपा ने इसका नाम गौरव यात्रा रखा रहा है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू की निगारनी में यह गौरव यात्रा की निगरानी कर रहे हैं। इसमें दर्जनों घोड़े, हाथी, झांकियां दिखे। विधायक कॉलोनी से निकली गौरव यात्रा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची। यहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा रथ पर सवार हुए। इसके बाद शोभायात्रा बाबू वीर कुंवर जी पार्क पहुंची, वही माल्यार्पण के बाद शोभा यात्रा स्टेशन रोड, डाकबंगला, बेली रोड होते हुए राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा भवन ऑडिटोरियम पहुंची । यहां बाबू वीर कुंवर सिंह जी को श्रद्धांजलि दी गयी, वही राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.