बिहार में मौसम विभाग ने 20 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट किया जारी 

बिहार में मौसम विभाग ने 20 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट किया जारी 


बिहार में मौसम विभाग ने 20 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट किया जारी 

बिहार के लोगों को लू से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बता दे की प्रदेश में कम से कम पांच स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है। बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही राज्य सरकार के बिहार मौसम सेवा केंद्र  की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में प्रचंड लू की स्थिति रहने की संभावना है, जहां पांच जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।


इधर मौसम विभाग ने तापमान में लगातार हो रही बृद्धि को देखते हुए अधिकांश जिलो में हीटवेव (लू) का येलो अलर्ट जारी किया गया है । कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों का दिनांक 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 42, 43, 43.5, 43, और 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24, 25, 25, 25.5 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज करने वाले अन्य जिलों में डेहरी (42.8 डिग्री सेल्सियस), पटना (42.4), जमुई (42.3), खगड़िया (42.2) और शेखपुरा (42.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार को रोहतास के डेहरी प्रखंड, गया के खिजरसराय प्रखंड और नवादा जिले के वारिसलीगंज में अधिकतम 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नालंदा में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अरवल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 16 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। बिहार के कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बन रही है। पटना मौसम केंद्र के अनुसार, गर्म पछुआ हवा के कारण लू की स्थिति बनी हुई है। चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और इसके आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से बिहार के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्वी भागों में अगले पांच दिनों तक लू के हालात बने रहने के आसार हैं।