मोकामा के मोर गांव में चिराग पासवान का हुआ ज़ोरदार स्वागत 

मोकामा के मोर गांव में चिराग पासवान का हुआ ज़ोरदार स्वागत 


मोकामा के मोर गांव में चिराग पासवान का हुआ ज़ोरदार स्वागत 

लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान का मोकामा के मोर गांव में भव्य स्वागत किया गया। जिला पार्षद कुमार नवनीत हिमांशु और स्वाति पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने चिराग पासवान को फूल-माला से सम्मानित किया। पटना से दरियापुर जाने के क्रम में चिराग पासवान का काफिला मोर गांव पहुंचा तो लोगों ने चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे के साथ जोरदारस्वागत  किया। वही इस मौके पर चिराग पासवान ने लोगों से आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की ।

जबकि मोकामा के दरियापुर गांव में बाबा चौहरमल मंदिर वा मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी भाग लिया गया तथा बाबा चौहरमल मूर्ति की पूजा अर्चना भी की, वही दरियापुर गांव में जनसभा को भी संबोधित किया।