रिया कपूर द्वारा क्रिसमस पार्टी का आयोजन हुआ आयोजन, करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

रिया कपूर द्वारा क्रिसमस पार्टी का आयोजन हुआ आयोजन, करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

दिसंबर आते ही पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम शुरू हो जाती है। वहीं बॉलीवुड में भी क्रिसमस को काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। सेलेब्स क्रिसमस को लेकर बेहद उत्साहित रहते हैं। इसी बीच फिल्म निर्माता रिया कपूर द्वारा क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, मसाबा गुप्ता, अमृता अरोड़ा, पूनम दमानिया नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में करीना अपनी बड़ी बहन और दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो क्लिप भी शेयर की हैं, जिसमें रिया कपूर औऱ मसाबा गुप्ता सोफे पर बैठकर हंसती हुई दिख रही हैं। वीडियो में मोमबत्तियों से सजी टेबल पर रखा स्नैक्स भी दिख रहा है। वहीं उन्होंने आखिरी में एक ग्रुप फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने गर्ल्सगैंग के साथ क्रिसमस ट्री के पास खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं।

इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर रिया का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, एक महिला दिखाओ क्या खाना है। धन्यवाद मेरी प्यारी रिया। इन एक्ट्रेस ने भी शेयर की तस्वीरें बता दें कि इन तस्वीरों को मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, रिया कपूर, मसाबा गुप्ता, अमृता अरोड़ा ने भी शेयर किया है। वहीं करीना की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।