लंबे इंतजार के बाद काम पर लौटी रिया चक्रवती

लंबे इंतजार के बाद काम पर लौटी रिया चक्रवती

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस को लेकर विवादों में आईं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने काम शुरू कर दिया है। साल 2020 में से वह विवादों में चल रही हैं। रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार फिल्म चेहरे में देखा गया था। इसके बाद से वह इंडस्ट्री से दूर चल रही थीं। काम पर वापस लौटने की जानकारी खुद रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। साथ ही अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी देती रहती हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उनका यह वीडियो एक डबिंग स्टूडियो का है। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में रिया चक्रवर्ती ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। हाथ में स्क्रिप्ट लिए वह डबिंग करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'कल, मैं 2 साल बाद काम पर गई थी। मेरे सबसे मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कोई बात नहीं, सूरज हमेशा चमकता रहता है। कभी हार मत मानो।'

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें रिया चक्रवर्ती की तो फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार फिल्म चेहरे में वह नजर आई थीं। इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती के साथ इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

आपको बता दें साल 2020 रिया चक्रवर्ती के लिए काफी मुश्किल भरा रहा था। उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में जेल भी जाना पड़ा था। वह जेल से जमानत पर रिहा है। अब कोर्ट में मामला चल रहा है। रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी ट्रोल किया गया था। जिसके बाद लंबे समय बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पर वापसी की थी।