श्रावणी मेले के मौके पर विजय सिन्हा ने किया रुद्राभिषेक

श्रावणी मेले के मौके पर विजय सिन्हा ने किया रुद्राभिषेक


श्रावणी मेले के मौके पर विजय सिन्हा ने किया रुद्राभिषेक

लखीसराय जिले के अशोक धाम स्थित इंद्र दमनेश्वर महादेव मंदिर में श्रावणी मेले के मौके पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार,एसपी पंकज कुमार,,ट्रस्ट के सचिव डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोचार के बीच रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।

वही पूजा अर्चना करने के बाद श्रावणी मेला महोत्सव का शुभारंभ किया। श्रावणी मेला की शुरुआत होने पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। काफी संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। जय भोलेनाथ के जयघोष के साथ लोग जलाभिषेक करने में जुटे रहे।