सफ़ेद बालों की समस्या का ये है रामबाण इलाज...

सफ़ेद बालों की समस्या का ये है रामबाण इलाज...

तुलसी के पत्तों के कई फायदे हैं, जो शारीरिक परेशानियों को दूर करने के अलावा त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। तुलसी में पाए जाने वाले औषधीय गुण बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अगर आप भी अपने बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

तुलसी से कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। ज़्यादातर घरों में तुलसी के पौधे लगे होते हैं।  ऐसे में आप इसके ढ़ेर सारे पत्तों को सुखाकर इसका पाउडर तैयार कर सकते हैं और बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इसकी पत्तियां हेयर फॉलिकल्स को फिर से एक्टिव करने के लिए मददगार मानी जाती है, जिससे हेयर फॉल, सफ़ेद बाल जैसी समस्या को भी ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा यह स्कैल्प को भी ठंडा रखते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाते हैं।

आज कल सफेद बालों की समस्या बेहद कम उम्र में ही देखने को मिल रही है। यह काफी कॉमन हो चुका है, लेकिन क्या आपको पता है यह शरीर में विटामिन B12 की कमी होने की वजह से होता है। ऐसे में आप आंवला और तुलसी पाउडर मिक्स कर लगाएं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में गुनगुने पानी में 2 चम्मच आंवला और तुलसी का पाउडर मिक्स कर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और 40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें।