एलएमसी हाई स्कूल कंकरबाग में Folk Bharat ऑडिशन का हुआ आयोजन, बढ़ चढ़ कर कलाकारों ने लिया भाग

एलएमसी हाई स्कूल कंकरबाग में Folk Bharat ऑडिशन का हुआ आयोजन, बढ़ चढ़ कर कलाकारों ने लिया भाग

भारत समाचार के द्वारा धमाकेदार प्रोग्राम “Folk भारत” का ऑडिशन का आयोजन लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल कंकरबाग पटना में किया गया, जहां जबरदस्त उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाएं उमड़ पड़ीं। शहर के एक ऑडिशन स्थल पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां दूर-दराज से आए प्रतिभागी अपनी कला और हुनर को मंच देने के लिए पहुंचे। वही इस शो में लोक कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत को प्रमोट किया जाएगा। ऑडिशन में हिस्सा लेने आए कलाकारों की ऊर्जा, समर्पण और जज्बा देखते ही बनता था।

कई कलाकार तो सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करके पटना पहुंचे, सिर्फ इस मंच का हिस्सा बनने के लिए। “Folk भारत” को होस्ट कर रही हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और सुपर स्टार अक्षरा सिंह….वही कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की लोक सांस्कृतिक धरोहर को एक नया मंच देना है और ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को एक साथ जोड़कर देशभर में लोक कला की पहचान बनाना है। बता दे की Folk Bharat सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि एक अभियान है – स्थानीय भाषा, संस्कृति और आवाज़ को राष्ट्रीय पहचान देने का।

भारत समाचार इस शो के माध्यम से यह संदेश दे रहा है कि हर आवाज़ मायने रखती है, और जब वो अपनी ज़ुबान में होती है, तो असर कई गुना बढ़ जाता है।वही आपको बता दे की भारत समाचार अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी नेटवर्क के ज़रिए इस शो को पूरे उत्तर भारत में प्रमोट कर रहा है।