कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग और शो की गिरती TRP: फैन्स के लिए बड़ा झटका!

कनाडा में कपिल शर्मा के ‘Caps Cafe’ पर हुई फायरिंग और The Great Indian Kapil Show के तीसरे सीजन की गिरती व्यूअरशिप ने फैन्स को किया हैरान। जानें पूरी खबर विस्तार से।

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग और शो की गिरती TRP: फैन्स के लिए बड़ा झटका!
Kapil sharma

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के लिए बीते कुछ दिन मुश्किलों भरे रहे। कनाडा में उनके कैफे Caps Cafe पर एक शख्स ने अचानक फायरिंग कर दी। इस घटना से फैन्स में चिंता की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग कपिल और उनके स्टाफ की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

इसी बीच, कपिल के फेमस शो The Great Indian Kapil Show से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई। हाल ही में लॉन्च हुए इस शो के तीसरे सीज़न की व्यूअरशिप उम्मीद से कम रही।

पहले एपिसोड में सलमान का धमाल, लेकिन बाद में गिरावट
The Great Indian Kapil Show Season 3 बड़े ही धमाकेदार अंदाज़ में शुरू हुआ। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस शो के पहले एपिसोड में सलमान खान ने बतौर गेस्ट शिरकत की थी। एपिसोड को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसे करीब 1.6 मिलियन व्यूज़ और 1.9 मिलियन व्यूइंग आवर्स मिले।

यह आंकड़ा शो के पिछले सीज़न की तुलना में बेहतर था। दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट आई थीं, जिसे 1.2 मिलियन व्यूअरशिप और 1.4 मिलियन व्यूइंग आवर्स मिले थे।

अब तक सबसे ज्यादा व्यूज़ रणबीर और नीतू कपूर एपिसोड को
हालांकि, कपिल के शो का अब तक का सबसे पॉपुलर एपिसोड सीज़न 1 में आया था, जिसमें मेहमान बने थे रणबीर कपूर और नीतू कपूर। उस एपिसोड को जबरदस्त 2.4 मिलियन व्यूज़ मिले थे।

तीसरे सीज़न के बाकी एपिसोड्स नहीं दिखा पाए कमाल
सलमान खान के बाद, तीसरे सीजन के दूसरे एपिसोड में ‘Metro In Dino’ की स्टारकास्ट नजर आई, लेकिन ये एपिसोड हटाए जाने के बाद शो की व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिली।

नेटफ्लिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे सीजन के अब तक के एपिसोड्स को कुल 2 मिलियन व्यूज़ और 4.5 मिलियन व्यूइंग आवर्स ही मिले। शो अभी ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज़ में 7वें नंबर पर है, लेकिन उम्मीदें इससे ज्यादा थीं।