ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांप उठा पाकिस्तान, कहा- भारत हमला रोके तो तनाव ख़त्म करने को तैयार
ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि हम भारत के प्रति कोई दुश्मनी वाली कार्रवाई नहीं कर रहे, हम तो सिर्फ अपनी जमीन की हिफाजत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो हफ्तों से पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वो भारत के खिलाफ कोई भी हमला शुरू नहीं करेगा, लेकिन अगर भारत हमला करेगा, तो जवाब जरूर मिलेगा।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने बुधवार को कहा कि अगर दिल्ली नरम रुख अपनाता है तो पाकिस्तान, भारत के साथ तनाव ‘खत्म’ करने के लिए तैयार है। ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर भारत हमला रोक दे, तो हम भी कुछ नहीं करेंगे।
ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि हम भारत के प्रति कोई दुश्मनी वाली कार्रवाई नहीं कर रहे, हम तो सिर्फ अपनी जमीन की हिफाजत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो हफ्तों से पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वो भारत के खिलाफ कोई भी हमला शुरू नहीं करेगा, लेकिन अगर भारत हमला करेगा, तो जवाब जरूर मिलेगा।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' कल देर रात शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के ठिकानों समेत नौ आतंकवादी अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है।

आँखें न्यूज़ 24 