मैं भी मर जाता तो अच्छा होता... परिवार के 14 लोगों की मौत पर बोला आतंकी मसूद अजहर

ऑपरेशन सिंदूर में जैश के आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। भारत के इस हमले में मसूद के 4 करीबियों की भी मौत हुई है। मसूद अजहर ने बयान जारी करके इस बात की पुष्टि की है।

मैं भी मर जाता तो अच्छा होता... परिवार के 14 लोगों की मौत पर बोला आतंकी मसूद अजहर
Masood Azhar

Operation Sindoor: पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ले लिया है. आतंकी हमले में मारे गए मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए मंगलवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया गया। इस कार्रवाई में 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया और पूरी तरह से इसे बर्बाद कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर में जैश के आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग मारे गए हैं। मसूद अजहर ने बयान जारी करके इस बात की पुष्टि की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में अपनों के मारे जाने पर मसूद अजहर फूट-फूटकर रोया। मसूद ने परिवार के लोगों की मौत पर रोते हुए कहा कि अगर वह भी मर जाता तो अच्छा रहता।

पहलगाम हमले के शिकार की बेटी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का स्वागत किया, पीएम मोदी और सेना को किया सलाम

बहावलुपर में जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर हुए हमले में जैश ए मोहम्मद चीफ मसूद अजहर की बड़ी बहन और उसके पति, भांजे और उसकी पत्नी और अन्य भतीजों और परिवार के पांच बच्चों की मौत हुई है। हमले में मसूद अजहर के करीबी सहयोगी और उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगियों की भी मौत हुई है। 

पहलगाम हमले का दिया जवाब, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सरकार और सेना का बयान; पाकिस्तान को चेतावनी

भारत के हमले में आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल की भी मौत हुई है। कारी इकबाल ही कोटली में चलने वाले आतंकी कैंपों का कमांडर था। कारी इकबाल के साथ हमले में 10 अन्य आतंकी भी मारे गए हैं।