भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में कई देशों को दी जानकारी, डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात

भारत की ओर से पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के ‘कुछ ही देर बाद’ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में कई देशों को दी जानकारी, डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात
operation sindoor

भारत के वरिष्ठ अधिकारियों ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की है और उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर भारत द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने इन देशों को बताया है कि भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ सटीक हमले किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, जिन देशों से भारत ने बात की है, उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और रूस शामिल हैं। इससे पहले, देर रात के बाद, रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और आतंकवादियों को निर्देशित किया गया।
भारत ने कुल नौ स्थलों को निशाना बनाया गया है।

वहीं भारत की ओर से पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के ‘कुछ ही देर बाद’ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई की जानकारी दी। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में बुधवार को यह बात बताई।