जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है, बिहार में बदलाव होकर रहेगा; मुकेश सहनी का दावा

सहनी ने कहा कि बिहार में सरकार ही फिट नहीं है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अस्वस्थ हैं। अधिकारी सरकार चला रहे हैं, जो प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के पास एक दायित्व होता है, नहीं तो जनता पांच साल बाद उन्हें बदल देती है। अधिकारियों को 60 साल बाद रिटायर होना होता है, इसको जनता नहीं हटा सकती, इसलिए वे काम नहीं कर रहे हैं।

जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है, बिहार में बदलाव होकर रहेगा; मुकेश सहनी का दावा
Mukesh sahni

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार के लोग सरकार बदलने का मूड बना चुके हैं और इस बार बदलाव होकर रहेगा। सहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोई ऐसा थाना, अंचल, प्रखंड नहीं है जहां बिना पैसे के कोई काम हो जाए। आज सरकार की ऐसी व्यवस्था बनी है कि बिना पैसे के कोई काम नहीं हो सकता।

सहनी ने कहा कि बिहार में सरकार ही फिट नहीं है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अस्वस्थ हैं। अधिकारी सरकार चला रहे हैं, जो प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के पास एक दायित्व होता है, नहीं तो जनता पांच साल बाद उन्हें बदल देती है। अधिकारियों को 60 साल बाद रिटायर होना होता है, इसको जनता नहीं हटा सकती, इसलिए वे काम नहीं कर रहे हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि इनमें वह हिम्मत नहीं है, जो उनके पिताजी (रामविलास पासवान)  में थी। ये चार-पांच सीट बढ़ाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा ने इनके घर को तोड़ दिया, परिवार में फूट डालवा दी, लेकिन आज भी ये भाजपा के साथ बने हुए हैं, जबकि उनके पिताजी ने एक वोट के लिए सरकार गिरा दी थी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी चिराग पासवान के पास इतनी हिम्मत नहीं थी कि सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार सकें।