एयर इंडिया विमान हादसा: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 242 यात्री थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बी787 विमान हादसे का शिकार हुआ। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 242 लोग सवार थे। हादसे के कारणों की जांच जारी।

एयर इंडिया विमान हादसा: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 242 यात्री थे सवार
vijay rupani

अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए एयर इंडिया के बी787 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस विमान में 2 पायलट, 10 केबिन क्रू और 242 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक, हादसा उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद रिहायशी इलाके मेघानी नगर में हुआ।

कैप्टन सुमीत सभरवाल के नेतृत्व में थी उड़ान
दुर्घटनाग्रस्त विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जिनके पास 8200 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव है। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे, जिनके पास 1100 घंटे का अनुभव था।

पढ़ें: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त; 242 यात्री थे सवार

विजय रूपाणी भी थे सवार
इस हादसे का सबसे बड़ा अपडेट यह है कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी भी सवार थे। विजय रूपाणी का राजनीतिक करियर 1960 के दशक में शुरू हुआ जब उनका परिवार म्यांमार से गुजरात के राजकोट आया। वह आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और बाद में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है।