प्लेन क्रैश में किस सीट पर बैठे यात्रियों के बचने की संभावना होती है ज्यादा? जानें
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की खबर से मची हलचल। जानें विमान हादसे में किस सीट पर बैठने से बचने की संभावना रहती है ज्यादा। विशेषज्ञों की राय और पिछले हादसों का विश्लेषण।
अहमदाबाद के मेघानी नगर में एक बड़ा प्लेन क्रैश होने की खबर आई है। यह एयर इंडिया का विमान था, जिसमें 242 यात्री सवार थे। विमान रिहायशी इलाके में गिरा, जिससे चारों तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला। हादसे के बाद धुएं का काला गुबार उठता देखा गया। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट जाने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है।
क्या हादसे में कोई बचा?
अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस हादसे में कितने लोग जिंदा बचे हैं। हालांकि, हर विमान हादसे के बाद यह सवाल उठता है कि कौन सी सीट सबसे ज्यादा सुरक्षित होती है?
पढ़ें: एयर इंडिया विमान हादसा: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 242 यात्री थे सवार
पिछली सीटें: क्यों ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं?
विशेषज्ञों और बीते विमान हादसों के विश्लेषण से यह पाया गया है कि विमान के पिछली सीटों पर बैठे लोगों के बचने की संभावना ज्यादा रहती है। दक्षिण कोरिया और कजाखस्तान के विमान हादसों में भी यह देखा गया था। विमान के आगे के हिस्से पर आमतौर पर दुर्घटना का असर ज्यादा होता है, जबकि पिछले हिस्से में क्षति कम होती है।
बीच की सीटें: सबसे असुरक्षित क्यों?
बीच की सीटों के पास विमान के पंख और फ्यूल टैंक होते हैं। दुर्घटना के वक्त इनमें आग लगने की संभावना ज्यादा होती है।
पायलट की कुशलता और परिस्थिति का महत्व
यह समझना जरूरी है कि हर हादसा अलग होता है। बचाव की संभावना पायलट की कुशलता और दुर्घटना की परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है।


आँखें न्यूज़ 24 




