अनिल कपूर को ईद-ए-मिलाद की शुभकामनाएं देना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुए ‘झक्कास हीरो’

अनिल कपूर ने अपने X अकाउंट पर ईद-ए-मिलाद की शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया गया। फैंस ने पूछा – आज कौन-सी ईद है? जानें पूरा मामला।

अनिल कपूर को ईद-ए-मिलाद की शुभकामनाएं देना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुए ‘झक्कास हीरो’
Anil Kapoor

बॉलीवुड के दिग्गज और हमेशा फिट रहने वाले अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) सिर्फ अपनी फिल्मों और एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। फैंस उन्हें "झक्कास हीरो" के नाम से जानते हैं और वे अक्सर Instagram और X पर अपने जीवन से जुड़े अपडेट साझा करते रहते हैं।

हाल ही में अनिल कपूर एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने अपने X अकाउंट पर एक इमेज के साथ ईद-उल-मिलाद (Eid Milad-un-Nabi 2025) की बधाई दी, जिसके बाद उन्हें यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

अनिल कपूर का पोस्ट और वायरल हुई तस्वीर
अनिल कपूर ने अपने X अकाउंट पर एक खूबसूरत इमेज शेयर की, जिसमें लिखा था – आपके और आपके पूरे परिवार पर अल्लाह की रहमत हो, ईद मुबारक।

पोस्ट के जरिए उन्होंने सभी को Eid Milad-un-Nabi की शुभकामनाएं (Happy Eid Milad Wishes) दीं। लेकिन जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

फैंस ने क्यों किया ट्रोल?
अनिल कपूर के इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ आने लगीं। कुछ लोग खुशी जाहिर कर रहे थे, तो कुछ इस बात से कंफ्यूज हो गए कि आखिर अभी कौन-सी ईद है।

एक यूजर ने लिखा – ये कौन-सी ईद है, जिसके बारे में हमें पता ही नहीं? दूसरे ने कमेंट किया – ईद तो कल है, आज क्यों विश कर रहे हैं? वहीं कई लोगों ने यह भी कहा कि अनिल को पहले तारीख चेक करनी चाहिए थी।

Eid Milad-un-Nabi क्या है?
बहुत से लोग ईद-उल-मिलाद और ईद-उल-फितर या ईद-उल-अजहा में फर्क नहीं समझ पाते। दरअसल, ईद-ए-मिलाद उन नबी (Eid Milad-un-Nabi) इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश और वफात की याद में मनाई जाती है।

यह हर साल इस्लामी महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाई जाती है। इस दिन जुलूस, नात, और धार्मिक कार्यक्रमों के जरिए पैगंबर की शिक्षाओं को याद किया जाता है।

अनिल कपूर की पोस्ट पर बढ़ती बहस
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई सेलिब्रिटी धार्मिक त्योहार पर शुभकामनाएं देने के बाद ट्रोल हुआ हो। लेकिन इस बार मामला इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि अनिल कपूर हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और उनके फैंस उनसे पर्फेक्ट टाइमिंग और सही मैसेज की उम्मीद रखते हैं।