दुनिया का सबसे गरीब आदमी: जिसने करोड़ों कमाए और अरबों के कर्ज़ में डूब गया!
Jérôme Kerviel Story in Hindi: जानिए कैसे फ्रांस का एक बैंक ट्रेडर करोड़ों कमाकर 495000 करोड़ रुपये के कर्ज़ में डूब गया और बन गया दुनिया का सबसे गरीब इंसान।
जब आप गरीब शब्द सुनते हैं, तो दिमाग में किसी झोपड़ी में रहने वाला, फटे पुराने कपड़े पहने और भूखी आंखों वाला कोई शख़्स आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनिया का सबसे गरीब आदमी कभी करोड़ों की डीलिंग करता था?
यह कहानी है फ्रांस के जेरोम केर्विएल (Jérôme Kerviel) की — एक ऐसा शख़्स, जो एक समय फ्रांस के सबसे बड़े बैंकों में से एक में ट्रेडिंग करता था और आज करीब 495000 करोड़ रुपये के कर्ज़ में डूबा हुआ है।
एक छोटे शहर का आम लड़का…
- जेरोम केर्विएल का जन्म 11 जनवरी 1977 को Pont-l’Abbé, फ्रांस में हुआ।
- उनके पिता लोहार और मां हेयरड्रेसर थीं।
- आम से परिवार में पले-बढ़े जेरोम पढ़ाई में शानदार रहे।
- उन्होंने Lumière University Lyon से फाइनेंस में मास्टर्स डिग्री ली और फ्रांस के तीसरे सबसे बड़े बैंक Société Générale में नौकरी पा ली।
टेक्नोलॉजी और ट्रेडिंग के मास्टर
- जेरोम बैंक में Junior Derivatives Trader बने।
- उनकी तकनीकी समझ और ट्रेडिंग स्किल्स शानदार थीं।
- वे Delta One Division में काम करते थे, जो एल्गोरिदम, इन्वेस्टमेंट और शेयर ट्रेडिंग संभालता है।
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और सिस्टम की गहरी समझ होने के कारण उन्होंने बैंक के इंटरनल सिस्टम में मौजूद कमजोरियों का पता लगाया और उसका गलत फायदा उठाना शुरू किया।
कैसे बना करोड़पति से ‘कर्ज़ का बादशाह’
- जेरोम ने बैंक के पैसे से अरबों डॉलर की arbitrage trading की।
- शुरुआत में भारी मुनाफा हुआ।
- यहां तक कि उन्होंने एक साल में करीब 73 बिलियन डॉलर तक की ट्रेडिंग कर डाली।
- बैंक को पहले कुछ पता नहीं चला, क्योंकि जेरोम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने ट्रांजैक्शन छुपा लेते थे।
- लेकिन जनवरी 2008 में बैंक ने जांच की और 19 जनवरी को उनका घोटाला पकड़ में आ गया।
495000 करोड़ रुपये का नुकसान!
जांच में सामने आया कि जेरोम की गलत ट्रेडिंग की वजह से बैंक को करीब 7.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 495000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कोर्ट ने उन्हें विश्वासघात, धोखाधड़ी और अनऑथराइज्ड कंप्यूटर एक्सेस का दोषी पाया और 2015 में 3 साल जेल की सजा दी। सजा पूरी करने के बाद भी उनके सिर पर अरबों डॉलर का कर्ज बना हुआ है और इसी वजह से उन्हें दुनिया का सबसे गरीब इंसान कहा जाता है।
जेल के बाद की जिंदगी
- जेल से बाहर आने के बाद जेरोम एक सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं।
- कई लोग कहते हैं कि यह सब उन्होंने जानबूझकर नहीं किया, लेकिन कई का मानना है कि यह लालच का नतीजा था।
- जो भी हो, यह कहानी हमें सिखाती है कि गलत फैसलों का बोझ कितना बड़ा हो सकता है।


आँखें न्यूज़ 24 




