नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: बिहार के कलाकारों को मिलेगी ₹3000 मासिक पेंशन, जानें डिटेल्स
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कलाकारों, युवाओं और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई। पढ़ें 'कलाकार पेंशन योजना', 'गुरु शिष्य परंपरा योजना' और 'प्रतिज्ञा योजना' के सभी विवरण।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 01 जुलाई, 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में 24 अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इनमें कलाकारों, युवाओं और बिहार की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने के लिए कई योजनाएं शामिल हैं।
कलाकारों को मिलेगा पेंशन: 3,000 रुपये हर महीने
बिहार सरकार ने राज्य के वरिष्ठ और आजीविका से जूझ रहे कलाकारों को राहत देने के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की है।
पात्रता: उम्र 50 वर्ष से अधिक हो।
वार्षिक आय: ₹1,20,000 से कम हो।
कला क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव आवश्यक।
वित्तीय प्रावधान:
हर साल ₹1 करोड़ खर्च होंगे।
3,000 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
'मुख्यमंत्री बिहार गुरु शिष्य परंपरा योजना': विलुप्त कलाओं को संरक्षण
बिहार की दुर्लभ और विलुप्तप्राय कलाओं को संरक्षित करने के लिए 'मुख्यमंत्री बिहार गुरु शिष्य परंपरा योजना' को मंजूरी दी गई है।
क्या है योजना?
- युवा प्रतिभाओं को विशेषज्ञ गुरुओं से मार्गदर्शन मिलेगा।
- विलुप्त हो रहीं पारंपरिक कलाओं को पुनर्जीवित किया जाएगा।
वित्तीय प्रावधान:
- ₹1.11 करोड़ प्रतिवर्ष खर्च किए जाएंगे।
'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना': इंटर्नशिप और कौशल विकास पर जोर
बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास और इंटर्नशिप के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की गई है।
इंटर्नशिप भत्ता:
- 12वीं पास: ₹4,000 प्रति माह।
- ITI/डिप्लोमा: ₹5,000 प्रति माह।
- स्नातकोत्तर: ₹6,000 प्रति माह।
- स्थान आधारित सहायता:
- गृह जिले से बाहर: ₹2,000 प्रति माह।
- राज्य के बाहर: ₹5,000 प्रति माह।
लक्ष्य:
- 2025-26 में 5,000 युवाओं को लाभ।
- 2026-2031 तक 1,00,000 युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य।


आँखें न्यूज़ 24 




