बिहार चुनाव में VIP की बड़ी मांग: 'दूल्हा बनूंगा, बाराती नहीं' – मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम पद पर ठोका दावा
मुकेश सहनी ने कहा- ‘दूल्हा मैं बनूंगा, बाराती नहीं।’ VIP प्रमुख ने बिहार उपमुख्यमंत्री पद पर दावा ठोका, तेजस्वी यादव के साथ 'दो दूल्हों' की सरकार की बात कही।
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश सहनी ने एक बार फिर बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। न्यूज़18 के साथ बातचीत में उन्होंने महागठबंधन, सीट शेयरिंग, और मुख्यमंत्री पद के समीकरण पर खुलकर अपनी बात रखी।
60 सीट से कम पर नहीं होगा समझौता
सहनी ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि सीट बंटवारे पर 60 से नीचे कोई बात नहीं होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब कांग्रेस को तीसरे नंबर की पार्टी मानना है, तो उन्होंने कहा कि “दो चार पांच सीट कम ज्यादा हो सकता है, लेकिन 50 या 45 पर कोई चर्चा नहीं होगी।
‘दूल्हा मुकेश सहनी होगा’ – उपमुख्यमंत्री की कुर्सी की मांग
सहनी ने जोर देकर कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं, तो दूसरी कुर्सी यानी उपमुख्यमंत्री का पद मुझे मिलना ही चाहिए। मंत्री बनकर समाज के लिए कुछ नहीं कर पाए।
उन्होंने अपनी राजनीतिक शक्ति का हवाला देते हुए कहा कि "अति पिछड़ा वर्ग 37% है", और अब नेतृत्व की बारी उनकी है। उन्होंने खुद को ‘सन ऑफ मल्ला’ बताया और कहा कि दूल्हा बनना है, बाराती नहीं।
तेजस्वी और सहनी – दो दूल्हों की सरकार?
मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि अगर तेजस्वी यादव पिछड़े वर्ग से हैं और वे खुद अति पिछड़े वर्ग से, तो दोनों लालू जी की विचारधारा पर चल रहे हैं, ऐसे में दो दूल्हे स्वीकार्य हैं।
नीतीश पर तीखा प्रहार: 'सरकार अब ब्यूरोक्रेट्स चला रहे हैं'
हालांकि उन्होंने नीतीश कुमार को अपना "राजनीतिक अभिभावक" कहा, लेकिन उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, नीतीश जी का समय अब हो चुका है। सरकार वे चला नहीं पा रहे हैं। शराबबंदी फेल है, हर जगह दारू बिक रही है, और अपराध बढ़ रहे हैं।
भविष्य की राजनीति: NDA को भी दिया संदेश
सहनी ने इशारों में यह भी कहा कि अगला उपमुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह अमित शाह और मोदी जी तय करेंगे। जरूरी नहीं कि सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा को ही मौका मिले।


आँखें न्यूज़ 24 




