Rahul-Tejashwi की ‘वोटर अधिकार यात्रा’: पूजा-अर्चना से जनसभा तक, बिहार में सियासी तापमान हाई

बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। औरंगाबाद सूर्य मंदिर में पूजा के बाद राहुल ने चुनाव आयोग और BJP पर बड़े चुनावी घोटाले का आरोप लगाया। जानें यात्रा का पूरा शेड्यूल और राजनीतिक संदेश।

Rahul-Tejashwi की ‘वोटर अधिकार यात्रा’: पूजा-अर्चना से जनसभा तक, बिहार में सियासी तापमान हाई
Rahul gandhi, Tejashwi yadav and Mukesh sahni

बिहार की राजनीति इन दिनों पूरी तरह गर्म है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा राजद नेता तेजस्वी यादव ने मिलकर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की है। इस यात्रा का दूसरा दिन औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर से शुरू हुआ। यहाँ दोनों नेताओं ने पूजा-अर्चना और मंदिर की परिक्रमा कर जनता को यह संदेश दिया कि यह सिर्फ राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई है।

BJP और चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का हमला
रविवार को सासाराम में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में “बड़ा चुनावी घोटाला” हो रहा है और नागरिकों के संवैधानिक अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि हम इसी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और यह यात्रा उसी संघर्ष का प्रतीक है।

जनता में जोश, विपक्ष में एकजुटता
तेजस्वी यादव ने यात्रा की शुरुआत के बाद कहा कि लोगों का उत्साह देखने लायक है। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव पर विपक्ष की रणनीति को लेकर कहा, इंतजार कीजिए, सब पता चल जाएगा।

वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि वोट की चोरी के खिलाफ जनता मजबूती से साथ खड़ी है। “हमें गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है, यही इस यात्रा की ताकत है।

आगे का कार्यक्रम
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव औरंगाबाद से अम्बा, कुटुंबा और रफीगंज होते हुए गया जिले के गुरारू पहुंचेंगे। यहाँ वे सभा को संबोधित करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा के अगले पड़ावों में कई जिलों में बड़ी-बड़ी सभाएँ और रोडशो भी शामिल हैं।