दलाई लामा का 90वां जन्मदिन: पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले– प्रेम और करुणा के प्रतीक

Dalai Lama 90th Birthday 2025: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर पीएम मोदी और चंद्रबाबू नायडू ने दी शुभकामनाएं। जानिए उनके जीवन, उत्तराधिकारी पर बड़े बयान और उपलब्धियों के बारे में।

दलाई लामा का 90वां जन्मदिन: पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले– प्रेम और करुणा के प्रतीक
Dalai lama and PM Modi

आज तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु और शांति के प्रतीक तेनजिन ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 जुलाई 1935 को जन्मे दलाई लामा पिछले 65 वर्षों से भारत में रहकर पूरी दुनिया को शांति, करुणा और सह-अस्तित्व का संदेश दे रहे हैं। इस खास मौके पर दुनिया भर से उन्हें शुभकामनाओं का तांता लगा है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया प्रेम और धैर्य का प्रतीक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा: मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ मिलकर दलाई लामा जी को उनके 98वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के स्थायी प्रतीक हैं। उनका संदेश सभी धर्मों के लोगों में सम्मान और प्रशंसा जगाता है। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी दी बधाई
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नायडू ने दलाई लामा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, शांति, करुणा और आध्यात्मिक शक्ति के वैश्विक प्रतीक, परम पावन दलाई लामा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका संदेश दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

उत्तराधिकारी पर बड़ा बयान: '130 साल से ज्यादा जीऊंगा'
जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई भविष्यवाणियों और अवलोकितेश्वर के आशीर्वाद को देखते हुए लगता है कि मैं 30-40 साल और जिऊंगा, शायद 130 साल से भी ज्यादा।

उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके निधन के बाद उत्तराधिकारी का चयन पारंपरिक तिब्बती बौद्ध परंपराओं के अनुसार ही किया जाएगा।

धर्मशाला में तिब्बती धार्मिक सम्मेलन
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में उनके जन्मदिन के अवसर पर 2 जुलाई से ही तीन दिवसीय 15वां तिब्बती धार्मिक सम्मेलन आयोजित हो रहा है। यहां भी उन्होंने अपने दीर्घायु होने और उत्तराधिकारी के चयन पर विस्तार से बात की।

दलाई लामा की उपलब्धियां
- 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
- अब तक 65 से ज्यादा देशों की यात्रा।
- 85 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त।
- 1959 से भारत में निर्वासन पर जीवन।