PM मोदी का मिशन 2047: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, राज्यों के विकास और महिला कार्यबल को बढ़ावा देने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य को 2047 से पहले हासिल करने के लिए राज्यों और केंद्र सरकार के तालमेल, महिलाओं की भागीदारी, और शहरीकरण पर फोकस करने की अपील की।

PM मोदी का मिशन 2047: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, राज्यों के विकास और महिला कार्यबल को बढ़ावा देने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की 10वीं बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्र और राज्यों के तालमेल को मजबूत करने और महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना अब हर नागरिक की आकांक्षा बन चुका है। राज्यों और केंद्र के बीच मजबूत तालमेल ही इस लक्ष्य को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कार्यबल में शामिल करने के लिए नीतियां और कानून बनाना आवश्यक है। महिलाओं की भागीदारी से अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

शहरीकरण और भविष्य के शहर
भारत के तेजी से हो रहे शहरीकरण को देखते हुए, प्रधानमंत्री ने भविष्य के लिए तैयार शहरों के निर्माण की बात की। विकास, नवाचार और स्थिरता को शहरों के विकास का इंजन बताया।

पर्यटन क्षेत्र में वैश्विक स्तर की रणनीति
एक राज्य: एक वैश्विक गंतव्य" के विचार को प्रस्तुत करते हुए, प्रधानमंत्री ने राज्यों को अपने पर्यटन स्थलों को वैश्विक मानकों पर विकसित करने का सुझाव दिया। इससे न केवल पर्यटन स्थल, बल्कि आसपास के क्षेत्रों का भी विकास होगा।

पीएम मोदी ने राज्यों से आग्रह किया गया कि वे मानव विकास, आर्थिक स्थिरता, प्रौद्योगिकी और शासन सुधारों पर ध्यान केंद्रित करें। पीएम मोदी ने अद्वितीय भौगोलिक और जनसांख्यिकीय लाभों का लाभ उठाने पर जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का लक्ष्य न केवल एक सपना है, बल्कि एक रणनीतिक योजना है जिसे 2047 से पहले साकार किया जा सकता है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों का संयुक्त प्रयास, महिलाओं की भागीदारी, और पर्यटन एवं शहरीकरण जैसे क्षेत्रों में निवेश आवश्यक है।