मुन्नाभाई MBBS मेरी ऑलटाइम फेवरेट मूवी, सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि जिंदगी और इंसानियत का सबक देती है- गौतम अदाणी

गौतम अदाणी ने SMISS-AP सम्मेलन में बताया कि मुन्नाभाई MBBS उनकी ऑलटाइम फेवरेट मूवी है, जिसने उन्हें इंसानियत और उम्मीद का बड़ा सबक दिया।

मुन्नाभाई MBBS मेरी ऑलटाइम फेवरेट मूवी, सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि जिंदगी और इंसानियत का सबक देती है- गौतम अदाणी
Gautam Adani

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को SMISS-AP (Spine Minimal Invasive Spine Surgery - Association of Physicians) के 5वें वार्षिक सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एक अलग ही अंदाज में श्रोताओं को अपनी जिंदगी और सोच के करीब ले जाते हुए अपनी फेवरेट फिल्म का जिक्र किया।

गौतम अदाणी ने कहा — मुन्नाभाई MBBS मेरी ऑलटाइम फेवरेट मूवी है। ये सिर्फ कॉमेडी नहीं है, बल्कि जिंदगी और इंसानियत का एक बड़ा सबक देती है।

उन्होंने कहा कि फिल्म का सबसे खूबसूरत संदेश यही है कि इलाज सिर्फ सर्जरी या दवा से नहीं होता, बल्कि इंसानियत और उम्मीद से भी होता है। उन्होंने बताया कि फिल्म में मुन्ना (संजय दत्त) अपने मरीजों को ‘जादू की झप्पी’ से हील करते हैं। और यही याद दिलाता है कि हीलिंग का मतलब सिर्फ ‘स्कैल्पल’ से नहीं होता — बल्कि इंसानियत और ह्युमेनिटी भी असली इलाज हैं।

‘बापू’ की सीख और कायनात की साजिश का जिक्र
गौतम अदाणी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए श्रोताओं से कहा कि जब मैं मुंबई आया था, तब मेरे पास कोई बैकअप नहीं था। मगर मैंने दिल से चीजों को चाहा।

उन्होंने इस मौके पर फिल्म की एक और मशहूर लाइन दोहराई — किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की साजिश में लग जाती है।

साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बदलाव तभी संभव है जब हमारी सोच बदले। जैसा कि फिल्म में बापू का डायलॉग है — अगर बदलाव लाना है, तो सोच बदलनी होगी।