ISRO अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा PM Narendra Modi ने अंतरिक्ष नीति को बनाया मजबूत

ISRO अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा PM Narendra Modi ने अंतरिक्ष नीति को बनाया मजबूत

ISRO अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा PM Narendra Modi ने अंतरिक्ष नीति को बनाया मजबूत

देश शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। भारत का अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को भारत के चंद्रयान 3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।वही वैज्ञानिकों ने इस मिशन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री के योगदान पर भी चर्चा की। वैज्ञानिकों ने मून मिशन की कामयाबी के बाद पीएम मोदी की बातचीत का जिक्र किया। कहा कि उनके प्रेरक शब्दों ने आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला मून मिशन था।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि हमें याद कराता है, क्योंकि पिछले साल 23 अगस्त को भारत चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश और उसके दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया था।इस साल के राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम है चांद को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा।वही इस मौके पर इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नीतिगत बदलावों के माध्यम से देश में अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया है। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार के लिए कई पहल की हैं। जिनमें, राष्ट्रीय अंतरिक्ष नीति की घोषणा करना। जिससे अंतरिक्ष विभाग की भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जा सका है। इसी तरह, एक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति की भी घोषणा की गई है,

जिसमें अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी निवेश या विदेशी निवेश को कुछ नियंत्रणों और विनियमों के साथ अनुमति दी गई है, जो पहले संभव नहीं था। प्रधानमंत्री की भू-स्थानिक नीति की तारीफ करते हुए इसरो प्रमुख कहते हैं कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने भी भू-स्थानिक नीति पेश की है। इसका मतलब है कि सभी भू-स्थानिक डेटा, उपग्रह डेटा भी अब सभी के लिए पाँच मीटर रिज़ॉल्यूशन तक निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतिगत पहल के संदर्भ में ये तीन महत्वपूर्ण कदम हैं, जिन्हें सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उठाया है। इसके अलावा सोमनाथ ने यह भी याद किया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के लिए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ब्रेक ले लिया था। वह कहते हैं, मुझे याद है कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी वहां सीधा प्रसारण देख रहे थे और भारत का झंडा लहरा रहे थे।ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद, प्रधानमंत्री 26 अगस्त को चंद्रयान-3 मिशन के पीछे कार्यरत वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क पहुंचे थे।इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।