गाजा: मदद की कतार में खड़े लोगों पर हमला, 10 की मौत; 24 घंटे में 62 बेमौत मारे गए

गाजा में मदद की कतार में खड़े लोगों पर इजरायली हमलों का कहर। GHF सहायता केंद्र के पास गोलीबारी में 62 लोगों की मौत, MSF ने उठाए सवाल। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

गाजा: मदद की कतार में खड़े लोगों पर हमला, 10 की मौत; 24 घंटे में 62 बेमौत मारे गए

गाजा में इजरायली हमलों से ह्यूमैनिटेरियन संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर इस संकट ने भयावह रूप ले लिया, जब नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, इजरायली सेना द्वारा किए गए हमलों में 62 फिलिस्तीनी मारे गए। मृतकों में से 10 ऐसे थे, जो सहायता केंद्र पर खाना लेने के लिए कतार में खड़े थे।

GHF सहायता केंद्र के पास गोलीबारी और हवाई हमले
गाजा के साउथ में स्थित GHF (गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन) सहायता केंद्र के पास गोलीबारी की एक घटना में छह लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घटना में गाजा सिटी के दक्षिण-पश्चिम में तीन लोगों को हवाई हमले में निशाना बनाया गया।

हेल्थ मिनिस्ट्री का बयान
गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, मई के अंत से अब तक सहायता केंद्रों के पास 500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

MSF की प्रतिक्रिया
डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (MSF) ने GHF की राहत प्रणाली की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे मानवता के नाम पर हत्या बताया। MSF का कहना है कि GHF के नेटजारिम कॉरिडोर में केंद्र खोलने के बाद देइर अल-बलाह अस्पताल में गोली लगने से घायल मरीजों की संख्या 190% बढ़ गई है।

इजरायली सेना का जवाब
इजरायली सेना ने इन घटनाओं की जांच करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, उन्होंने केंद्रीय गाजा में किसी भी प्रकार की गोलीबारी में शामिल होने से इनकार किया।