जून 2025: जानें कौन-कौन से नए नियम आपकी जेब और वित्तीय प्लानिंग को करेंगे प्रभावित

1 जून 2025 से कई नए नियम लागू हो रहे हैं, जो आपकी जेब और वित्तीय निर्णयों को सीधे प्रभावित करेंगे। इनमें EPFO 3.0, UPI पेमेंट के नए नियम, क्रेडिट कार्ड शुल्क, FD ब्याज दरों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतें और आधार अपडेट की समय सीमा शामिल हैं।

जून 2025: जानें कौन-कौन से नए नियम आपकी जेब और वित्तीय प्लानिंग को करेंगे प्रभावित
प्रतीकात्मक तस्वीर

जून का महीना अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है, जो आपके वित्तीय लेन-देन और बजट को सीधे प्रभावित करेंगे। EPFO के नए वर्जन से PF निकासी आसान होगी, जबकि UPI पेमेंट और क्रेडिट कार्ड शुल्क के नियमों में बदलाव आपको सतर्क रहने की आवश्यकता देंगे। LPG सिलेंडर की कीमतें, फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, और आधार अपडेट की समय सीमा जैसे बदलाव हर व्यक्ति की जेब पर असर डाल सकते हैं। आइए, इन बदलावों पर एक नजर डालते हैं और समझते हैं कि आपको इसके लिए कैसे तैयार होना चाहिए।

EPFO 3.0: PF खाता धारकों के लिए बड़ा बदलाव
- EPFO का एडवांस वर्जन "EPFO 3.0" जून से लॉन्च हो सकता है।

ATM और UPI से PF निकासी की सुविधा।
- 9 करोड़ PF खाताधारकों को लाभ।

UPI पेमेंट के नए नियम
- अब केवल असली प्राप्तकर्ता का बैंकिंग नाम ही दिखेगा।
- QR कोड और एडिटेड नाम अब नहीं दिखाई देंगे।
- सभी UPI ऐप्स को 30 जून तक यह नियम लागू करना होगा।

क्रेडिट कार्ड शुल्क और नियमों में बदलाव
- कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट कार्ड पर ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% शुल्क।
- मासिक फाइनेंस चार्ज बढ़कर 3.75% (सालाना 45%) होगा।

FD और लोन की ब्याज दरों में बदलाव
- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD दर 8.6% से घटाकर 8% की।
- RBI की रेपो रेट कटौती का असर।
- अन्य बैंकों के कदम भी संभावित।

LPG सिलेंडर और ईंधन की कीमतें
- 1 जून को LPG, CNG, और PNG कीमतों में बदलाव संभावित।
- मई में घरेलू LPG कीमतें स्थिर, वाणिज्यिक सिलेंडर में कटौती।

SEBI का नया कट-ऑफ टाइम नियम
- ओवरनाइट म्यूचुअल फंड के लिए नया कट-ऑफ समय लागू।
- ऑफलाइन लेनदेन के लिए समय: दोपहर 3 बजे।
- ऑनलाइन लेनदेन के लिए समय: शाम 7 बजे।

आधार अपडेट की अंतिम तिथि
- 14 जून तक मुफ्त आधार अपडेट की सुविधा।
- इसके बाद 50 रुपये शुल्क देना होगा।