कनाडा में कपिल शर्मा के कैफ़े पर दूसरी बार चली गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा के सरे में स्थित कपिल शर्मा का Kaps Café, जिस पर दूसरी बार फायरिंग हुई। घटना की जिम्मेदारी Lawrence Bishnoi गैंग ने ली है।

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफ़े पर दूसरी बार चली गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
कनाडा के सरे में स्थित कपिल शर्मा का Kaps Café, जिस पर दूसरी बार फायरिंग हुई।

कनाडा के सरे (Surrey) शहर में मशहूर कॉमेडियन और एक्टर Kapil Sharma के Kaps Café पर एक महीने के भीतर दूसरी बार फायरिंग हुई है। ताज़ा घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन ये साफ़ है कि गैंगस्टर का इरादा हत्या नहीं बल्कि डर पैदा करना है।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गठजोड़ जिम्मेदार

पिछली बार की तरह इस बार भी फायरिंग की जिम्मेदारी Lawrence Bishnoi Alliance ने ली। इसमें गोल्डी ढिल्लों, अंकित बंधु शेरेवाला, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, काला राणा, आरज़ू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, शुभम लोंकर और साहिल दुहन पेटवाड़ के नाम शामिल हैं।

कपिल शर्मा क्यों हैं निशाने पर?
सलमान खान से गहरी दोस्ती – काला हिरण शिकार मामले के बाद से सलमान खान लॉरेंस गिरोह के प्रमुख निशाने पर हैं। कपिल शर्मा सलमान के करीबी माने जाते हैं, इसलिए उन्हें टारगेट कर गिरोह अन्य करीबियों को चेताना चाहता है।

धार्मिक टिप्पणी विवाद – कपिल के शो में धर्म को लेकर एक टिप्पणी के बाद उन्हें धमकियां मिलने लगीं, जिसके बाद कनाडा स्थित कैफ़े पर फायरिंग हुई।

फिरौती की मंशा – शोहरत और आर्थिक सफलता के कारण गिरोह कपिल से करोड़ों रुपये वसूलने की योजना बना सकता है।

सलमान खान को अप्रत्यक्ष चेतावनी
लॉरेंस गिरोह पहले ही सलमान खान के फार्महाउस और गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी कर चुका है और वहां फायरिंग भी हुई थी। अब कपिल शर्मा को निशाना बनाकर यह गिरोह बॉलीवुड के अन्य सितारों और खासकर सलमान के करीबियों को डराना चाहता है।

बॉलीवुड में डर का माहौल बनाने की साजिश
पंजाब में कई गायक और अभिनेताओं से पहले ही संरक्षण शुल्क वसूला जा चुका है। अब कपिल शर्मा को टारगेट कर गिरोह मुंबई में डी कंपनी जैसा दबदबा बनाने की कोशिश में है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ाव
मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार शुभम लोंकर लॉरेंस गिरोह का बेहद करीबी था। फायरिंग की जिम्मेदारी लेते समय जारी पोस्ट में उसका नाम भी लिखा गया, जिससे साफ होता है कि यह सलमान खान के करीबियों को सीधी धमकी है।

मुंबई पुलिस की बढ़ती सतर्कता
पहली फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा से संपर्क कर उन्हें सुरक्षा दी थी। दूसरी घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।