लालू यादव के जन्मदिन पर मुकेश सहनी ने कहा- 'गरीबों और वंचितों को अधिकार दिलाया'

राजद अध्यक्ष लालू यादव के जन्मदिन पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने उन्हें सामाजिक न्याय का योद्धा बताते हुए शुभकामनाएं दी। लालू यादव की राजनीति और विचारधारा ने गरीबों और वंचितों को नया अधिकार दिलाया।

लालू यादव के जन्मदिन पर मुकेश सहनी ने कहा- 'गरीबों और वंचितों को अधिकार दिलाया'
Mukesh sahni

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं दी हैं। मुकेश सहनी ने अपने संदेश में लालू यादव को "गरीबों की आवाज, सामाजिक न्याय के योद्धा और जन-जन के नेता" कहा। 

उन्होंने कहा, लालू यादव जी हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनका संघर्ष और विचारधारा आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देती है। उनके लिए राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं रही, बल्कि समाज सेवा का जरिया बनी। उन्होंने गरीबों और वंचितों को उनके अधिकार के लिए लड़ना सिखाया।

सहनी ने लालू यादव के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी राजनीति ने बिहार को नई दिशा दी। साथ ही, उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि लालू यादव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ताकि उनका मार्गदर्शन सभी को मिलता रहे।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी लालू यादव को बधाई देते हुए कहा, लालू यादव सामाजिक न्याय के प्रतीक और हमारे लिए आदर्श हैं। उनके विचार हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।